निरीक्षण

सीसी रोड निर्माण में 2.35 करोड़ का भ्रष्टाचार, जांच के आदेश जारी गंभीर, अनियमितताएं होंगी उजागर

वार्ड क्रमांक 28 में घटिया सड़क निर्माण, कायाकल्प की सड़क और जेसीबी की जांच करने आए अधिकारी

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। दिनांक 11 जनवरी 2024 को वार्ड क्रमांक 28 में पीलिया खाल से नर्मदापूरम मुख्य मार्ग तक बनने वाली सीसी रोड के घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई गई थी। यह शिकायत कांग्रेस के विधायक आर.के. दोगने, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, और अन्य कांग्रेस पार्षदों ने मिलकर की थी। शिकायत के अनुसार, इस सड़क निर्माण में करीब ₹2 करोड़ 35 लाख का भ्रष्टाचार हुआ है। शिकायत में कुल 12 बिंदुओं पर जांच की मांग की गई थी।

स्वतंत्र समय पर 2 जुलाई को प्रकाशित खबर

इसके अलावा, कायाकल्प योजना के तहत बनने वाली एक अन्य सड़क, जो टॉक चौराहे से नूरी मस्जिद तक जाती है, की भी जांच की गई। जांच में पाया गया कि यह सड़क भी खराब हालत में है। इसके अलावा कायाकल्प योजना के तहत बनने वाली एक अन्य सड़क की भी जांच की गई। यह सड़क टॉक चौराहे से नूरी मस्जिद तक की है, जो जांच के दौरान खराब पाई गई। इसके साथ ही जेसीबी मशीन की भी जांच की गई, जो मिडिल स्कूल ग्राउंड पर खड़ी पाई गई। यह जेसीबी ट्राली में मलबा भरने के लिए उपयोग की जा रही थी, लेकिन कई घंटों से खड़ी रही और मौके पर कोई कर्मचारी भी उपस्थित नहीं था। इस स्थिति की जांच के लिए श्री डी.के. त्रिपाठी, श्री पुष्पराज सिंघादिया, और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

4 जून को प्रकाशित खबर

जांच के समय नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, हरिशचंद्र गुप्ता, और विधायक प्रतिनिधि संजय जैन भी मौजूद थे। सभी दस्तावेजों का अवलोकन किया गया, और जांच में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिनकी विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही जारी की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने बताया कि इस भ्रष्टाचार में कई भाजपा नेताओं का संरक्षण है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े अधिकारी और कर्मचारी भी इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

14 जुलाई को प्रकाशित खबर

इनका कहना है :

हरदा कलेक्टर महोदय के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी आने की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम जिसमें डीके त्रिपाठी प्रधानमंत्री सड़क योजना महाप्रबंधक और पुष्पराज सिंगाड़िया, अधिकारी RES विभाग द्वारा निरीक्षण किया गया। पेपर को देखने के बाद रिपोर्ट पेश की जाएगी।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button