विरोध

अध्यक्ष लगे है भ्रष्टाचार करने में विकास की चिंता नहीं सरदार कालोनी के रहवासी परेशान…पूर्व कांग्रेस पार्षद ने लगाए अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

स्वतंत्र खबर, समय पर "शाहरुख बाबा चीफ एडिटर" 8435133145

उत्तम गिरी संवाददाता टिमरनी

स्वतंत्र हरदा। टिमरनी / नगर परिषद इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है जिसे देखो वहीं नगर परिषद पर कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे है ओर अब फिर नगर परिषद के अध्यक्ष पर कांग्रेस के पूर्व पार्षद सदीप कैथवास ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की अध्यक्ष तो सिर्फ भ्रष्टाचार करने में लगे हुए है उन्हें नगर के विकास कार्यों ओर अधूरे पड़े निर्माण कार्यों की कोई चिंता नहीं है। रेल्वे लाईन पार सरदार कालोनी के निवासीयों को कई वर्षों के बाद सड़क मिली है। किन्तु परिषद ने एक पुलिया निर्माण कार्य के लिए सड़क के बीचो बीच एक लंबी नाली की खुदाई कर रखी है ओर कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक खुदाई की गई नाली को नहीं पूरा गया इससे रहवासीयों को आयें दिन परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। दो पाहिया व चार पाहिया वाहन नहीं निकल पा रहे है।

ऐसे कई मामलो में लगे भ्रष्टचार के आरोप

नगर परिषद पर पिछले 2 वर्षों के कार्यकाल में ऐसे कई मामले सामने आये है जिन पर लगातार काग्रेस अध्यक्ष ओर एवं पूर्व पार्षद द्वारा गभीर आरोप लगाए गए है जिसमें पिछले वर्ष जेसीबी से नदी नाले की सफाई में 23 लाख का भुगतान करने तथा जीआई पाईप खरीदी में 21 लाख का घोटाला करने चैन कुप्पी खरीदी में 1 लाख का भ्रष्टाचार करने सड़क निर्माण कार्य एवं सामग्री खरीदी में भारी भ्रष्टाचार तथा फर्जी कर्मचारी नियुक्ति व बेतन में प्रतिमाह लाखो का घोटाला, टेक्टर मठपंप खरीदी में 10 लाख का घोटाला, पौधा रोपण में लाखों का भ्रष्टाचार, रेल्वे लाईन पार आडतलाई गोहा पर की गई नाली निर्माण में भारी भ्रष्टाचार सहित ऐसे कई मामले है जिन पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए है एवं इनकी शिकायते भी की गई।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button