दसवीं और नवीन कक्षा के छात्रों ने किया थाने का निरीक्षण, थाना प्रभारी ने साइबर सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली की दी जानकारी

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। स्थानीय स्कूल में पढ़ाए जा रहे सुरक्षा विषय के अंतर्गत दसवीं और नवीन कक्षा के छात्रों को पुलिस थाने का विशेष दौरा कराया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले और महिला पुलिस वैशाली परते ने बच्चों को पुलिस कार्यप्रणाली, कानून का महत्व, और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
बच्चों को थाने के अंदर का कराया निरीक्षण
महिला पुलिस सिपाही वैशाली परते ने छात्रों को थाना परिसर का निरीक्षण करवाया। बच्चों को थाना प्रभारी का कक्ष, स्टॉक रूम और रिकॉर्ड रूम दिखाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले ने उन्हें पुलिस के कार्यों और दिनचर्या के बारे में विस्तार से बताया। थाना प्रभारी ने छात्रों को आजकल बढ़ते साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी और फेक प्रोफाइल के खतरे के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है। साथ ही, उन्होंने छात्रों को साइबर हेल्पलाइन का उपयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी। थाना प्रभारी मर्सकोले ने छात्रों को बताया कि कानून का पालन सभी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों से कहा कि पुलिस से डरने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि किसी भी सवाल या समस्या पर पुलिस से बेझिझक संपर्क करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस सेवा में आने के लिए अनुशासन और शिक्षा का होना बेहद जरूरी है। थाना प्रभारी ने छात्रों को बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी बनने के लिए कड़ी मेहनत, अच्छी पढ़ाई और ग्रेजुएशन आवश्यक है। शिक्षा और अनुशासन ही सफलता के मुख्य आधार हैं। स्कूली शिक्षक ने कहा की स्कूल में सुरक्षा विषय के अंतर्गत किया गया, ताकि बच्चों को कानून और सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक अनुभव मिल सकें। और कानून की जानकारी देने के लिए था, बल्कि उन्हें अपराधों के प्रति सतर्क और जागरूक बनाने का एक प्रयास भी था। इस पहल से बच्चों को न केवल सुरक्षा और कानून का महत्व समझ आया, बल्कि उन्हें भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी मिली।




