मिस्टर नर्मदांचल-2025: देव सौदे बने मिस्टर हरदा, मेराज खान ने जीता मिस्टर हरदा मेंस फिजिक्स का खिताब

भोपाल गोदारा संवाददाता हरदा स्वतंत्र हरदा
हरदा। नेहरू स्टेडियम में सोमवार को आयोजित संभाग स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता “मिस्टर नर्मदांचल-2025” में देव सौदे ने मिस्टर हरदा का खिताब अपने नाम कर लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए 120 प्रतिभागियों ने अपनी फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग कौशल का प्रदर्शन किया। मेराज खान ने मिस्टर हरदा मेंस फिजिक्स का खिताब जीता, जबकि मिस्टर नर्मदांचल का खिताब मिर्जा जमाल साहब के नाम रहा। प्रतियोगिता में हर कैटेगरी में प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता का परिचय दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूपेश पटेल, अहद खान, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी अजय राजपूत, योगेश चौहान, सुलेमान लाल, और पत्रकार शाहरुख बाबा उपस्थित थे। इसके अलावा, विशेष अतिथि के रूप में भोपाल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दानिश खान, देवास के प्रीपा कोच रेहान खान, नफीस (बिहार) शाहनवाज अली, और आईबीबीएफ मेंस फिजिक चैंपियन निखिल ठाकुर देवास पूर्व मिस्टर हरदा रिजवान जितरण और दिलशाद खान भी रहे मौजूद भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का आयोजन शानदार ढंग से किया गया और इसे दर्शकों और प्रतिभागियों ने भरपूर सराहा। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों की मेहनत की प्रशंसा की गई।





