खेल

IPL को मिला 14 साल का शतकवीर, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, दुनिया कर रही सलाम

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में एक ऐतिहासिक पारी खेल दी है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने ये कारनामा सिर्फ 35 गेंदों पर करके दिखाया. इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए. सिर्फ इतना ही नहीं, वह क्रिकेट के इतिहास में किसी भी फॉर्मेट में शतक लगाने वाले भी सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं. उन्होंने ये ऐतिहासिक पारी 14 साल 32 दिन की उम्र में खेली।

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा दिया है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी ने ये रन 265.78 की स्ट्राइक रेट से बनाए, जिसमें 7 चौके और 11 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने शतक तक पहुंचने के लिए सिर्फ 356 गेंदें ही लीं. इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए. इससे पहले ये रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम था. उन्होंने ये शतक 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए मारा था. अब 15 साल बाद वैभव सूर्यवंशी ने उन्हें पछाड़ दिया है। वहीं, आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज की बात की जाए तो वैभव सूर्यवंशी से पहले ये रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम था. मनीष पांडे ने 19 साल 253 दिन की उम्र में ऐसा किया था. लेकिन अब ये रिकॉर्ड भी वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है. इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. उनसे पहले मुरली विजय ने साल 2010 में एक पारी में 11 छक्के लगाए थे।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button