धार्मिक

गीता स्वाध्याय मंडल हरदा की स्वाध्याय श्रृंखला का शुभारंभ, वसंत पंचमी पर सरस्वती जयंती का भव्य आयोजन

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। गीता स्वाध्याय मंडल हरदा की स्वाध्याय श्रृंखला नगर के सुप्रसिद्ध पंढरीनाथ विट्ठल मंदिर से आरंभ हुई। इस अवसर पर ग्वालियर से पधारे विश्वगीताप्रतिष्ठानम् के केन्द्रीय महामंत्री डॉ. विष्णु नारायण तिवारी, हरदा जिला संयोजक श्री ब्रजमोहन पारे, मीडिया प्रमुख श्रीमती हेमलता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गीता स्वाध्यायियों ने गीता माहात्म्य का सामूहिक गायन किया और नियमित साप्ताहिक गीता स्वाध्याय करने का संकल्प लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक रविवार सायं 7 बजे गीता स्वाध्याय किया जाएगा। आगामी रविवार को श्री सूरज नारायण मोहता के निवास पर गीता स्वाध्याय का आयोजन होगा। डॉ. विष्णु नारायण तिवारी ने बताया कि विश्वगीताप्रतिष्ठानम् के तत्वावधान में 4 से 10 फरवरी 2025 के बीच प्रयागराज में गीता स्वाध्याय शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में गंगा तट पर गीता स्वाध्याय अभ्यास, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अखण्ड गीता पाठ, यज्ञ, संस्कृत शिक्षण और आध्यात्मिक संगोष्ठी जैसे विभिन्न आयोजन होंगे। महामंत्री तिवारी ने घोषणा की कि वसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती जयंती का भव्य आयोजन सभी गीता स्वाध्याय मंडलों में किया जाएगा। उन्होंने श्लोक अग्रवाल को गीता स्वाध्याय का युवा प्रमुख नियुक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से अजय अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, विजय तापड़िया, आर.के. मल्होत्रा, ओम नारायण शुक्ला, प्रमोद चौबे, ज्ञानेश चौबे, राजेश कपूर, महेंद्र शर्मा, लोकेश चौरे, बृजमोहन पारे, हेमलता अग्रवाल, अनामिका पारे, सूरज नारायण मोहता, हरि मुरलिया, कमलेश खोरे, और सुरेंद्र शुक्ला सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button