खेल

हरदा में विशाल इनामी दंगल मौसम खराब होने के कारण स्थगित

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। स्वर्गीय श्री हरी पहलवान एवं कन्हैयालाल कुछबंदिया (कन्नी पहलवान) की पुण्य स्मृति में आयोजित होने वाला मध्य प्रदेश स्तरीय विशाल इनामी आम दंगल, जो 29 दिसंबर रविवार को मिडिल स्कूल ग्राउंड में प्रस्तावित था, खराब मौसम के चलते स्थगित कर दिया गया है।

आगामी दिनों में दंगल की नई तिथि की घोषणा होगी

मध्य प्रदेश केसरी गोविंद पहलवान ने जानकारी दी कि दंगल के आयोजन को लेकर नई रणनीति बनाई जाएगी और जल्द ही पहलवानों को नई तिथि के बारे में सूचित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन मौसम के कारण इसे स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button