क्राइम

मोटरसाइकिल चोर को 5 मोटरसाइकिल सहित थाना कोतवाली द्वारा किया गया गिरफ्तार

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में अपराधियों की धड़पकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के विशेष मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। विशेष टीम द्वारा पूर्व में वाहन चोरी में बंद हुए वाहन चोरों और जेल से रिहा हुए कैदियों पर नजर रखी गई।25 जुलाई 2024 को, पूर्व में डंपर चोरी में बंद हुए आरोपी जितेन्द्र पिता माणक टिटोरे, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 03 खेडीपुरा, हरदा को एक मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स को बेचने के प्रयास में घूमते हुए पकड़ा गया। पूछताछ पर, आरोपी ने थाना क्षेत्र से कुल 5 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी की गई वाहनों का विवरण इस प्रकार है।

1. एक मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स, क्रमांक एमपी 47 जेडबी 6283

2. एक डिस्कवर, क्रमांक एमपी 47 एमडी 4120

3. एक स्प्लेंडर प्रो, क्रमांक एमपी 47 एमजी 7479

4. एक होंडा लियो, क्रमांक एमपी 12 एमव्ही 2801

5. एक पेशन प्रो, क्रमांक एमपी 09 व्हीसी 6371

आरोपी द्वारा चोरी की गई गाड़ियों को गिरवी रखने और बेचने का प्रयास किया गया था, लेकिन कई बार विफल रहने पर आरोपी ने सभी गाड़ियां रन्हाई कला रोड पर छिपा दी थीं, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। आरोपी को सभी प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया है और उसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी जितेन्द्र के खिलाफ वर्ष 2023 में एक आयसर ट्रक चोरी के प्रकरण में भी गिरफ्तारी हुई थी। उसके विरुद्ध पूर्व का अपराध क्रमांक 585/2023 धारा 379 भादवि का थाना कोतवाली हरदा में पंजीबद्ध है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button