क्राइम

पुरानी रंजिश में 50 वर्षीय शिवनारायण की कुल्हाड़ी व दरांती से हत्या

लोनई गांव में खेत के रास्ते पर हमला, आरोपी करण सिंह, बेटा और बहू पर हत्या का आरोप

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा।छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम लोनई में रविवार शाम एक पुरानी रंजिश के चलते 50 वर्षीय शिवनारायण की कुल्हाड़ी और दरांती से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब शिवनारायण अपनी पत्नी राधा के साथ खेत की ओर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच शिवनारायण अपनी पत्नी के साथ खेत के रास्ते पर पहुँचे ही थे कि तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में आरोपियों ने कुल्हाड़ी और दरती का उपयोग किया। गंभीर चोट लगने से शिवनारायण की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि यह विवाद 2020 के एक पुराने मामले से जुड़ा है, जो कोर्ट में विचाराधीन था। बताया गया कि इसी मामले पर दबाव बनाने को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद बढ़ रहा था। रविवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने हमला कर दिया। घटना में करण सिंह, उसका बेटा राहुल और बहू मनीषा इन तीनों पर हमला करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर छीपाबड़ पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button