फ़रहत सराय कमेटी के नए पदाधिकारियों का किया स्वागत, अध्यक्ष यासीन खान और सचिव मुस्ताक खान ने जताया आभार..

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। जुम्मा के बाद फ़रहत सराय कमेटी की नई कमेटी बनने के उपरांत अध्यक्ष यासीन खान और सचिव मुस्ताक खान का समाज के सभी लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें कोषाध्यक्ष जनाब हाजी मोहम्मद रफ़ीक साहब, सहा सचिव जनाब मोहम्मद ज़ाहिद, और सदस्य जनाब दीपील ख़ान साहब, जनाब आसिफ़ ख़ान साहब, ज़बान शाहिद अली साहब, जनाब असफ़ाक़ शाह, जनाब मोहम्मद जावेद अरबी, और मोहम्मद तारीक साहब शामिल थे। साथ ही सलाहकार जनाब अब्दुल रहमान साहब ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अध्यक्ष मोहम्मद यासीन खान और सचिव मुस्ताक खान ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और समाज के विकास एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से वे आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर हरदा की अवाम ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके नेतृत्व में समाज के उज्जवल भविष्य की उम्मीद जताई। समारोह में सभी सदस्यों ने समाज के हित में कार्य करने की भावना प्रकट की और सहयोग की अपील की।



