हरदा

ग्राम कोलीपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत, किसान घायल

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोलीपुरा में आज दोपहर करीब 3.00 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोलिपुरा निवासी छगनलाल विश्नोई के खेत में काम कर रहे माखन (पिता गोवर्धन माली, निवासी बागरूल) की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई। वहीं, भूमिस्वामी के भाई सुनील विश्नोई गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद सुनील को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। यह दुखद घटना सभी के लिए एक चेतावनी है कि मानसून के मौसम में खेतों में काम करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। मौसम विभाग ने भी ऐसे समय में सतर्क रहने की सलाह दी है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button