सेवा

बिश्नोई समाज के युवाओं ने किया ब्लड डोनेट , अस्पतालों में युवाओं ने ब्लड डोनेशन से की नई पहल

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। जन्मदिन के उपलक्ष्य पर बिश्नोई समाज के युवाओं ने जिले में बढ़ रही ब्लड की कमी को देखते हुए एक मानवीय कदम उठाया है। इन युवाओं ने निजी निवास पर ‘ब्लू कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्टेशन’ के माध्यम से 29 युवाओं ने ब्लड डोनेट किया। इस कार्यक्रम का आयोजन सिद्धार्थ बिश्नोई के जन्मदिन पर किया गया था। यह पहल न केवल ब्लड की कमी को पूरा करने में मददगार साबित हुई है, बल्कि समाज में ब्लड डोनेशन के महत्व को भी सामाजिक संदेश के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

जनसाधारण को इस पहल का स्वागत करते हुए, सुरेंद्र बिश्नोई पप्पू पटेल ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से समुदाय की सेवा में युवाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button