नियुक्ति हरदा

कुचबंदिया समाज ने की कार्यकारिणी की घोषणा, सोमनाथ चौहान बने प्रदेश मंत्री

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर

स्वतंत्र हरदा। कुचबंदिया माना गिहारा समाज भोपाल समिति का चुनाव 29 सितंबर 2024 को संपन्न हुआ, जिसमें राकेश जी को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उनकी अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2024 को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सोमनाथ चौहान को प्रदेश मंत्री का महत्वपूर्ण पद सौंपा गया।सो मनाथ चौहान की इस नियुक्ति पर समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जगदीश महेमबर, दुर्गा खलिफा, पम्मी कुचबंदिया, अमन चौहान (आरआई शाहब), रामकिशन चौहान, सुरेश गोहर, सुखराम गोहर, राजू पटेल, विनोद चौहान, विनोद पढ़ियाल, वीरू चौहान, छुट्टे लाल चौहान, राजेश राजवंशी, संजय चौहान, गौरव, सतीश, सचिन, और योगेश चौहान शामिल रहे। कुचबंदिया समाज के प्रदेश मंत्री पद पर सोमनाथ चौहान की नियुक्ति को समाज में नेतृत्व और एकजुटता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। समाज ने दीपावली और भाई दूज के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। हरदा के कुचबंदिया परिवार की ओर से सभी को पर्वों की मंगलकामनाएं दी गईं।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button