मादक पदार्थों के खिलाफ हरदा पुलिस की तीसरी बड़ी कार्रवाई, 23.33 किलो अफीम डोडाचूरा बरामद
फुटकर नशे के सौदागरों पर कार्रवाई का अभाव, हरदा में खुलेआम मादक पदार्थों और सट्टे का कारोबार जारी

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोतवाली पुलिस ने खातागांव से आ रही टोयोटा कार क्रमांक एमपी 28 सी 7988 से 23.33 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद सामग्री की कीमत लगभग 80,000 रुपये आंकी गई है। यह पुलिस की पिछले एक महीने में मादक पदार्थों के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्रवाई है, लेकिन फुटकर नशा बेचने वालों पर कार्रवाई न होने से युवाओं में नशे की लत बढ़ती जा रही है।
स्वतंत्र हरदा । थाना कोतवाली हरदा पुलिस को दिनांक 29 अक्टूबर की रात सूचना मिली कि खातागांव की ओर से आ रही टोयोटा कार में मादक पदार्थ तस्करी की जा रही है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल नाकाबंदी कर कार क्रमांक एमपी 28 सी 7988 को रोका और तलाशी के दौरान 23.33 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद किया। इस कार्रवाई में आरोपी 1. नारायण उर्फ जगवीर पवार (35) निवासी खेमपुरा, जिला नीमच और 2. लवसिंह परिहार (40) निवासी रायसिंहपुरा, जिला नीमच को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 520/24 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। विशेष जानकारी के अनुसार, नारायण पवार पर वर्ष 2022 और 2023 में राजस्थान के थानों में भी डोडाचूरा तस्करी के मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच पुलिस द्वारा अलग से की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल टीम:
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रहलाद सिंह मर्सकोले, उपनिरीक्षक अनिल गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक संदीप और सुरेंद्र श्रीवास्तव, प्र.आर. दुर्गेश सेंगर, जगदीश पाण्डव, तुषार धनगर, और आरक्षक कमलेश, वीरेन्द्र राजपूत, रामनरेश गुर्जर, मुकेश वर्मा, तथा हरप्रसाद की अहम भूमिका रही।
पुलिस के द्वारा की गई पिछली कार्रवाईयों :
हरदा पुलिस ने पिछले महीने 70 किलो और 15 किलो गांजा की बड़ी खेपों को भी पकड़ा था। हालांकि, शहर में नशे के फुटकर सौदागरों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
फुटकर कारोबारियों पर पुलिस कि कार्रवाई की मांग:
शहर में सिविल लाइन, क्षेत्र और कोतवाली थाना क्षेत्र में खुलेआम मादक पदार्थों की बिक्री जारी है। राठी पेट्रोल पंप के पास भी सट्टेबाजी के खिलाड़ी सक्रिय रहते हैं, लेकिन पुलिस का ध्यान इस ओर कम ही देखने को मिलता है। स्थानीय लोग ने पुलिस से मांग कर रहे हैं कि नशे के बढ़ते कारोबार पर सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि युवाओं को इस अंधकारमय लत से बचाया जा सके। हरदा में अवैध मादक पदार्थों और सट्टे के कारोबार पर पुलिस की हालिया कार्रवाईयों ने बड़े सौदागरों पर शिकंजा कसा है, लेकिन फुटकर नशा बेचने वाले अब भी शहर में सक्रिय हैं। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही इस दिशा में भी ठोस कदम उठाएगी।
इनका कहना है:
फुटकर अवैध मादक पदार्थों बेचने वाले के ऊपर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी, अगर कोई बचता पाया गया और उसकी जानकारी पुलिस को दी जाएगी जल्द से जल्द उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
आर डी प्रजापति एडिशनल एसपी, हरदा



