नियुक्ति हरदा

किसान न्याय यात्रा: नर्मदापुरम जिले का प्रभारी बनाए गए पंवार

20 सितंबर को प्रदेशभर में निकाली जाएगी किसान न्याय यात्रा, नर्मदापुरम की कमान लक्ष्मीनारायण पवार के हाथों

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान न्याय यात्रा 20 सितंबर 2024 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में निकाली जाएगी, जिसमें किसानों की प्रमुख समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। नर्मदापुरम जिले का प्रभारी लक्ष्मण पवार को नियुक्त किया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द जिला अध्यक्ष से संपर्क कर बैठकों का आयोजन करें और जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक, मंडलम, व सेक्टर अध्यक्षों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी करें। यात्रा में किसानों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पवार को जिले के सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेने को कहा गया है। यह यात्रा किसानों की आवाज को बुलंद करने और प्रदेश सरकार पर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए दबाव डालने की बड़ी कोशिश है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button