हरदाहादसा

दर्दनाक हादसा: एक्सीडेंट  चार युवक जिसमें दो सगे भाइयों की एक साथ मौत

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर

स्वतंत्र हरदा। हरदा जिले के ग्राम उड़ा में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में गौतम कौशल (21 वर्ष) और प्रीतम कौशल (19 वर्ष), जो सगे भाई थे, अपनी जान गंवा बैठे। दोनों टिमरनी के वार्ड क्रमांक 2 के निवासी थे। हादसा उस समय हुआ जब चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर टिमरनी से हरदा जा रहे थे।

उनकी बाइक की जोरदार टक्कर खाद से भरे डंपर (गाड़ी नंबर MP 09 HG 2891) से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों समेत चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाई गई और चारों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के मामा राजेश कौशल ने जानकारी दी कि चारों युवक किसी काम से टिमरनी से हरदा जा रहे थे और घर पर बिना बताए निकले थे। इस घटना ने पूरे परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button