वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ में हरदा जिला अध्यक्ष बने अनिल कुमार वर्मा लिबर्टी

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश तथा संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से, वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रस्तावों पर कार्यवाही करते हुए प्रदेश स्तर पर नियुक्तियां अनुमोदित की गईं। इसी क्रम में प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी डॉ. एस.पी.एस. तिवारी द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर हरदा जिले के लिए अनिल कुमार वर्मा लिबर्टी को वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के बाद अनिल कुमार वर्मा लिबर्टी ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उसका वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे। अनिल लिबर्टी रहटगांव से जनपद सदस्य का चुनाव जीत चुके हैं तथा इसके बाद उन्हें टिमरनी जनपद पंचायत का उपाध्यक्ष बनाया गया। वर्तमान में भी वे उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस नियुक्ति पर टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन बिश्नोई, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, लक्ष्मी नारायण पवार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल, कांग्रेस नेता सचिन सेठ, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जायसवाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, जनपद अध्यक्ष रजनी कलम, रितु सोलंकी सहित जनपद सदस्यों और पार्षदों ने उन्हें बधाई दी।




