हरदा

महानगरों जैसी सुविधा अब हरदा में ही, मरीज की बची जान, अस्पताल में हुआ सफल इलाज

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा 

हरदा। जिले के स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ऐति हासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में रविवार को पहली बार अत्याधुनिक कैथलैब मशीन के जरिए एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की प्रक्रिया सफलता पूर्वक संपन्न हुई। यह वही कैथलैब मशीन है जिसका उद्घाटन पिछले रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया था। गंभीर हृदयाघात (मेजर हार्ट अटैक) की स्थिति में अस्पताल लाए गए एक मरीज की सुपर स्पेशलिस्ट एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ शैली राठी माहेश्वरी ने अपनी टीम के साथ तुरंत एंजियोग्राफी की। जांच में पाया गया कि मरीज की हृदय की नसों में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज था। परिजनों की सहमति के बाद दो स्टंट डालकर नसों को खोला गया। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसे हृदय के असहनीय दर्द से राहत मिल चुकी है। बीएचआरसी ग्रुप के डायरेक्टर डॉ विशाल सिंह बघेल और मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ सुनीत गौर ने इस सफलता के लिए संपूर्ण चिकित्सा दल को बधाई दी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में डॉ अंशुम राठी, डॉ राकेश पटेल और समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।हरदा के नागरिकों के लिए यह सुविधा एक बड़ी सौगात बनकर सामने आई है, जिससे अब हृदय रोग के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button