भारतीय शैली कुश्ती संघ मध्यप्रदेश की बैठक सम्पन्न, अर्जुन यादव पुनः महासचिव, गोविंदा पहलवान बने कार्यकारिणी के सदस्य

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। सागर। भारतीय शैली कुश्ती संघ मध्यप्रदेश की बैठक सागर के होटल मैजिक प्लाजा में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव गौरव सचदेव ने की।बैठक में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के अध्यक्षों, सचिवों और पूर्व प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। प्रांतीय महासचिव अर्जुन यादव ने विगत कार्यकाल की उपलब्धियों की समीक्षा की और आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। बैठक में पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष कपिल मलैया को सर्वसम्मति से मध्यप्रदेश भारतीय शैली कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया। अर्जुन यादव को उनकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता के कारण पुनः प्रांतीय महासचिव का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा, गोविंदा पहलवान को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया। नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के साथ-साथ आगामी आयोजनों की योजना भी बनाई गई। नवम्बर 2024 में मण्डला में मध्यप्रदेश केशरी कुश्ती स्पर्धा और दिसम्बर में जबलपुर में जिला केशरी कुश्ती का आयोजन किया जाएगा।



