खुलेआम चल रहे मुरूम के अवैध उत्खनन, स्वामित्व की भूमि के बिना परमिशन,की खुदाई देखें कौन है वहां
खनिज विभाग के किसी अधिकारी की साट-घाट की ठेकेदार ने खुदाई

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा: जिले मे खनिजों की हो रही अवैध उत्खनन और परिवहन कर माफिया शासन को लाखों के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहें हैं। सब कुछ जानकर भी जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंद कर बैठे हुए हैं। माइनिंग विभाग के किसी अधिकारी की साट-घाट से बागरोल में चल रहा मुर्मू का अवैध उत्खनन हडिया तहसील के ग्राम बागरोल मौसम कंट्रक्शन के द्वारा बिना परमिशन के स्वामित्व व आधिपत्य की कृषि भूमि ग्राम बागरूल प.ह.नं. 26 राजस्व निरीक्षण मण्डल अबगाँवकला तह. में स्थित है। जिसका खसरा नं. 88/11 रकबा 1.821 हेक्टयर है, जमीन से की खुदाई। भूमि मालिक द्वारा समझाने पर भी ठेकेदार नहीं माना मजबूरन भूमि मालिक को नाली बनाकर रास्ते को बंद करना पड़ा।

भूमि मालिक कैलाश मालू के द्वारा खनिज विभाग में लिखित शिकायत की कैलाश मालू का कहना है कि मौसम कस्ट्रेक्शन हरदा के संचालक रितेश शर्मा (राजा) के द्वारा लगभग 400 गाडी मुरूम हमारी अनुमति के बिना खोद कर ले जाई गई है। जब वापस आया तो मुझे इस बात की जानकारी हुई। जिसकी शिकायत, खनिज विभाग में की है। अब देखना यहां है कि खनिज विभाग अवैध उत्खनन करने वाले मौसम कंट्रक्शन के ऊपर क्या कार्रवाई करता है।
इनका कहना है:
कैलाश, मालू निवासी ग्राम बागरूल के द्वारा लिखित शिकायत मिली है जिसमें उन्होंने कहा है की मौसम कंट्रक्शन के संचालक के द्वारा बिना उनकी अनुमति के उनकी जमीन पर 400 के करीब डंपर की खुदाई की है। जांच करने के बाद जो तत्व सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
केपी कमलेश सिंह, खनिज विभाग अधिकारी हरदा



