अज्ञात व्यक्ति ने पिता पुत्र को मारी टक्कर पुत्र को आई चोट कोतवाली थाने का मामला

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा : शुक्रवार करीबन श्याम 4:00 बजे एक्टिवा सबर पिता पुत्र को अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर पुत्र को आई चोट घटनास्थल से लोगों की मदद से पिता और पुत्र जिला अस्पताल पहुंचाया गया जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा इलाज चालू किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार – आज करीब 04.00 बजे एक्टिवा वाहन क्रमांक MP47 ZB 6575 से महेंद्र सिंह उर्फ महेश पंवार अपने लड़के हर्ष पवार उम्र 11 साल को स्कूल से लेकर गुर्जर बोर्डिंग साई जी स्टेशनरी पर पुस्तक लेकर एक्टिवा से छीपानेर रोड की ओर जैसे ही आगे बड़े इसी दौरान महाराणा प्रताप चौक तरफ से एक मो.सा. चालक। MP 47 MJ 5999 ने अपनी मो.सा. तेज गती एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और स्कूटर एक्टिवा मे बगल से टक्कर मार दी। उक्त घटना में एक्टिवा पर बैठे पिता पुत्र दोनो गिर गए। पिता पुत्र दोनो को कई जगह चोट आई है। एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई। पिता पुत्र को स्थानीय लोगो ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फरियादी की शिकायत पर सिटी को वाला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



