नगर पालिका की टीम ने आवारा कुत्तों को पकड़ा किसने दिया आदेश, खबर को विस्तार से पढ़ें
सालों से बनी शहर की आवारा कुत्तों की समस्या सीएमओ के निर्देश पर हो रही करवाई रोज पकड़े जा रहे हैं आवारा कुत्ते

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा – नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार इन दोनों एक्शन मोड में दिख रहे हैं अभी एक माह पहले शहर की सफाई को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने दो डिवीजन से एक डिवीजन कर कर संदीप कलौसिया को सफाई प्रभारी बनाकर जहां शहर में सफाई के स्तर में सुधार देखा जा रहा है वही एक और जवाबदारी संदीप कलौसिया को दी गई जिसमें उनके द्वारा एक 20 लोगों की टीम बनाई गई है जो रोजाना शहर से आवारा कुत्तों को पकड़ के बिसो किलोमीटर दूर सुनसान जंगलों में छोड़कर आ रही है जिससे शहर में होने वाली घटनाओं में कमी आई है जैसा कि आप जानते हैं कि शहर के हर गली मोहल्ले में आवारा कुत्तों की भरमार है क्योंकि पिछले कई वर्षों से आवारा कुत्तों को नगर पालिका द्वारा नहीं पकड़ा गया जिसके कारण शहर की हर गली में लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता था आवारा कुत्ते राह पर चलते हुए नागरिकों काटते थे एवं शहर में चलती मोटरसाइकिल के ऊपर भी दौड़ते थे और वाहन चालक एवं सवारी को काट लेते थे जिससे कई बार मोटरसाइकिल चालक गिर जाते थे जिससे उन्हे कई चोटे लगती थी और घायल हो जाते थे कई बार इन आवारा कुत्तों के कारण दुर्घटना होती थी नगर पालिका सीएमओ के निर्देश और संदीप कलौसिया की टीम द्वारा कुत्तों को पकड़ने के अभियान से निश्चित ही इसमें कमी आएगी एवं जनता को राहत महसूस होगी

इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कहां है कि मेरे द्वारा कई बार नगर पालिका सीएमओ ज्ञानेंद्र यादव एवं नगर पालिका अध्यक्ष को आवेदन दिया गया था एवं उनसे चर्चा कर इस मामले की गंभीरता से अवगत भी कराया गया था लेकिन उनके द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है वर्तमान सीएमओ को भी अवगत कराया गया था नगर पालिका सीएमओ द्वारा गंभीरता से यह मामला लिया गया है और उनके निर्देश पर संदीप कलौसिया द्वारा आवारा कुत्तों को जो पकड़ने का अभियान चलाया है वह निश्चित ही उनका सही कदम है जिससे आम आदमी को इन आवारा कुत्तों से राहत मिलेगी।



