सम्मान

हरदा एसपी अभिनव चौकसे सम्मानित, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के उत्कृष्ट कार्यों पर मिला सम्मान

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। जिले में बीते एक वर्ष के दौरान बहुआयामी मोर्चों पर शानदार प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अंधे हत्याकांडों के वैज्ञानिक खुलासे, महिला व बालिका गुमशुदगी की दस्तयाबी, स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी और सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी निराकरण जैसे कार्यों के लिए दिया गया।

इन उपलब्धियों के लिए मिला सम्मान:

1. अंधे हत्याकांडों के सफल वैज्ञानिक खुलासे

2. वर्षों से फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी

3. गुमशुदा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षित दस्तयाबी

4. सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का त्वरित और प्रभावी समाधान

5. संगठित अपराध और नशा कारोबार पर सख्त कार्रवाई

6. महिला अपराधों में संवेदनशील और शीघ्र कार्रवाई। 

इस सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। पुलिस अधीक्षक के रूप में  अभिनव चौकसे का यह कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है । अंधे हत्याकांडों के वैज्ञानिक तरीके से किए गए खुलासे, वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी, महिला अपराधों में संवेदनशील और शीघ्र कार्यवाही, तथा सीएम हेल्पलाइन में जिले की प्रगति, हर मोर्चे पर उनकी नेतृत्व क्षमता स्पष्ट दिखाई दी है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button