
शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। हिंदी फिल्मों के शोमैन स्वर्गीय राज कपूर के 101वें जन्मदिवस पर फ्रेंड्स क्लब द्वारा संगीतमय संध्या ‘एक शाम सदाबहार गीतों के नाम’ का आयोजन आज 14 दिसंबर, रविवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे संजय वार्ड स्थित एक निजी होटल में होगा। आयोजन में खंडवा की प्रसिद्ध गायिका रोशनी पहलवान अपनी मधुर आवाज़ में सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। उनके साथ हरदा के स्थानीय कलाकार डॉ. संजय शर्मा, जितेंद्र रोडगे, संकेत श्रीवास्तव, दीपक गौर, प्रमोद दुबे, मिथुन कालोसिया, रितेश सैनी और मुकेश विश्वकर्मा भी अपने लोकप्रिय गीतों से कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे।संध्या के समापन पर बॉलीवुड अभिनेता स्व. धर्मेंद्र को भी गीतों के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी।




