सम्मान
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अयाज खान को किया सम्मानित

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि. हरदा वृत (ऊर्जा विभाग) के के.पी.ओ. अयाज खान को स्वतंत्रता दिवस समारोह में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। जनवरी 2025 से 20 जून 2025 तक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन योजना में प्राप्त कुल 589 शिकायतों में से 555 शिकायतों का संतोषजनक निराकरण करते हुए उन्होंने 94 प्रतिशत सफलता हासिल की। जिला मुख्यालय पर आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने उन्हें प्रमाण-पत्र देकर भेंटकर सम्मानित किया।



