रेरा में गूंजा विनायक एवेन्यू कॉलोनी का मामला, उप सचिव ने जांच करने कलेक्टर को लिखा पत्र
स्वतंत्र खबर, समय पर, विज्ञापन जाहिर सूचना, कोर्ट नोटिस, इत्यादि के लिए संपर्क करें: 8435133145

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। सांई मंदिर के पास स्थित विनायक एवेन्यू कॉलोनी के कॉलोनाईजरों द्वारा कॉलोनी का निर्माण कार्य किया गया। रेरा नंबर आने के पूर्व ही कॉलोनाईजर ने लोगों को रजिस्ट्री भी कर दी थी। मामले की शिकायत मप्र भू संपदा प्राधिकरण भोपाल तक पहुंच गई है। इस मामले में अब रेरा के उप सचिव ने कलेक्टर को जांच करने के लिए पत्र लिखा है।
इधर, रेत गिट्टी की रॉयल्टी चोरी कर कॉलोनी का निर्माण के मामले में भी खनिज विभाग द्वारा शिकंजा कस लिया गया है। वहीं, दूसरी ओर कॉलोनी में बेनामी संपत्ति की भी जमकर रजिस्ट्रियाँ की गई हैं जिसकी शिकायत आयकर अधिकारी के पास की गई है। मालूम हो कि इसके पहले शहर को झूठे और भ्रामक विज्ञापन से सजाकर सांई मंदिर के पीछे विनायक एवेन्यू कॉलोनी के कॉलोनाईजर ने लोगों को रसीद बुक पर ही प्लॉट बेच दिए थे।
चोरी की रेत से कॉलोनी का निर्माण
विनायक एवेन्यू के कॉलोनाईजर द्वारा चोरी की रेत से कॉलोनी में विकास कार्य कर दिया गया है। स्थिति यह है कि करोड़ों की कमाई करने के बाद भी शासकीय राजस्व की चोरी की गई है। इसके बावजूद विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।


