शिकायत

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर पूर्व मंत्री व अन्य तीन व्यक्तियों के ऊपर एफ आई आर दर्ज।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा।  पुलिस कोतवाली हरदा में रविवार को सहायक रिटर्निग अधिकारी की ओर से प्राप्त पत्र के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 128, 130, 131 बी. तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कमल पटेल एवं अन्य तीन व्यक्तियों के विरुद्ध एफ. आई. आर. दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 107 में श्री कमल पटेल के साथ एक नाबालिक बालक ने भी प्रवेश किया एवं अन्य व्यक्तियों ने श्री कमल पटेल की मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की। अतः लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 128, 130, 131 बी. तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर श्री पटेल एवं तीन अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध एफ. आई. आर. दर्ज की गई है।

पीठासीन अधिकारी निलंबित, सेक्टर अधिकारी व पुलिस अधिकारी के विरुद्ध भी होगी कार्यवाही

सहायक रिटर्निग अधिकारी हरदा कुमार सानू देवड़िया ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन की शिकायत की जांच के बाद संबंधित मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है, तथा सेक्टर अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु वरिष्ठ कार्यालय को लिखा गया है। इसके साथ ही मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मचारी और सम्बंधित सेक्टर के सेक्टर पुलिस अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक जिला हरदा को लिखा गया है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button