शिकायत

थाना सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर तस्कर से 1.223 किलो गांजा और बाइक जप्त

एसपी के निर्देश पर चली मुहिम में पुलिस टीम को सफलता, आदतन अपराधी रोशन उर्फ खलीफा गिरफ्तार, जेल भेजा गया

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा 

हरदा। थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्ष‍क हरदा शंशाक के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा और एसडीओपी हरदा शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आर.एस. तिवारी द्वारा गठित टीम ने आरोपी को दबोचकर गांजा सहित बाइक जप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 07-08 फरवरी 2026 की रात्रि में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी पुलिस चौकी खंडवा रोड पर एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा विक्रय करने की फिराक में है। सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एस. तिवारी के नेतृत्व में सउनि संजय ठाकुर, प्रआर विजय प्रजापति, आर. 326 वीरेंद्र राजपूत, सैनिक सूरज पासी और सैनिक संतोष ओझा की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके पर बताई गई पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 47 MJ 5766 पर बैठे रोशन खलीफा को संदिग्ध गतिविधि के चलते घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रोशन शाह उर्फ खलीफा शाह पिता मेहबूब शाह, उम्र 59 वर्ष, निवासी मानपुरा हरदा बताया। उसके हाथ में रखे थैले की तलाशी में 1.223 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) मिला, जिसकी कीमत लगभग 15,000 रुपये आँकी गई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, कीमत लगभग 1,00,000 रुपये, को भी जप्त किया गया। कुल जप्ती माल की कीमत 1,15,000 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जिला जेल हरदा भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार रोशन उर्फ खलीफा एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी NDPS तथा अन्य धाराओं में कई प्रकरण पंजीबद्ध हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी, सउनि संजय ठाकुर, प्रआर विजय प्रजापति, आर वीरेंद्र राजपूत, सैनिक सूरज पासी, सैनिक संतोष ओझा की भूमिका सराहनीय रही।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button