सेवा

सर्व आदिवासी संगठन ने गर्मी में यात्रीगण को पिलाया पानी।

प्रयासों को पानी पिलाना ही सच्ची मानव सेवा है : राखी करोची

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। अक्षय तृतीया के उपलक्ष में सर्व आदिवासी महिला संगठन की ओर से हरदा रेलवे स्टेशन पर शीतल जल की व्यवस्था भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रीगण की परेशानी एवं जल ही जीवन है इस व्यवस्था को देखते हुए।

सर्व आदिवासी संगठन द्वारा अक्षय तृतीया के उपलक्ष में शुक्रवार को हरदा रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के द्वारा ठंडा पानी ट्रेन में यात्री कर रहे लोगों को पिलाया रेलवे स्टेशन पर इन दिनो भीषण गर्मी मैं यात्रियों को काफी पानी की समस्या होती है किसी को देखते हुए संगठन द्वारा यहां पहल की गई है। सर्व आदिवासी महिला संगठन की समिति ने निर्णय लिया कि प्रत्येक वर्ष अक्षय तृतीया की उपलक्ष में शीतल जल के लिए प्रत्येक ट्रेन में यात्रियों को पानी पिलाया जाए इस कार्यक्रम में युवा बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया हमें अपने बच्चों को प्रेरणा देनी चाहिए कि वह सेवा की और अग्रसर रहें है एवं नए-नए कार्यों में अपनी रुचि में स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन आती है।

सभी जल सेवक आवाज लगाकर प्रत्येक डिब्बे में ठंडा पानी पहुंचाने का काम करते दिखाई देते है। ठंडे पानी को देखकर रेल यात्री खुद इन जलसेवको के पास खींचे चले आते है। सर्व आदिवासी जिला अध्यक्ष राखी करोची ने कहा कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए, हरदा रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन आती है। वैसे ही हमारे संगठन की महिलाओं द्वारा सभी जल सेवक आवाज लगाकर प्रत्येक डिब्बे में ठंडा पानी पहुंचाने का काम करते है। डब्बू के बाहर हाथ में जग और चुंगी लिए यात्रियों की बोतल भरते हैं ताकि उन्हें आगे पानी की समस्या ना हो सके और यात्रियों को उनके कोच के बाहर ही आसानी से पानी मिल जाता है।

स्टेशनों पर वाटर कूलर तो लगा रहता है मगर ट्रेन में सफर कर रहा है लोगों के पास इतना समय नहीं होता है कि वहां वाटर कूलर से पानी भर सके। इसीलिए सर्व समाज आदिवासी महिलाओं के द्वारा यात्रियों के लिए निशुल्क पिया जल की व्यवस्था की गई। इस सराहनीय कार्य में संगठन की जिला अध्यक्ष राखी करोची शर्मिला उइके पार्षद ओमवती उइके रजनी उइके राजवंती लखोरे बिंदेश्वरी इवने मिनी मस्कोले नमन आदि लोग मौजूद थे।

 

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button