नए ट्रांसफार्मर स्थापना और 33 केवी कंडक्टर स्ट्रिंगिंग कार्य के चलते अलग-अलग समय पर बंद रहेंगे फीडर

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे कार्यों के चलते 15 मार्च 2026 (रविवार) को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभाग द्वारा अतिरिक्त नए ट्रांसफार्मर की स्थापना तथा 33 केवी कंडक्टर स्ट्रिंगिंग कार्य किए जाने के कारण संबंधित फीडरों की सप्लाई निर्धारित समय तक बंद रखी जाएगी।
विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक 11 केवी गुप्तेश्वर मंदिर फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। इसी प्रकार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 11 केवी सब्जी मंडी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक 11 केवी ग्वालानगर फीडर की विद्युत सप्लाई बंद रखी जाएगी।
इस दौरान सिविल लाइन, अभिषेक ग्रीन वैली, भवानी कुंज, घंटाघर, प्रताप सिटी, मां रेवा सिलिकॉन सिटी, इमलीपुरा, मानपुरा, जोशी कॉलोनी, चौबे कॉलोनी, बस स्टैंड, गुर्जर बोर्डिंग, हॉस्पिटल चौराहा, ग्वालानगर, विकास नगर, साई आर्य कॉलोनी, विजय नगर, गुलाब सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।



