प्रदर्शन

हरदा जनसुनवाई में किसानों का फूटा गुस्सा: स्लॉट बुकिंग ठप, वेयरहाउस फुल किसानों का हंगामा; पूर्व मंत्री कमल पटेल के भाई धरने पर बैठे, कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगने ने भी सरकार पर साधा निशाना

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा 

हरदा। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। स्लॉट बुकिंग बंद होने और वेयरहाउस क्षमता भर जाने से परेशान किसान मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गेहूं भरकर जिला पंचायत परिसर में जनसुनवाई पहुंचे और खरीदी शुरू कराने की मांग की। कई किसानों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि “यदि जल्द खरीदी नहीं हुई तो जहर खाकर आत्महत्या कर लेंगे।

पूर्व मंत्री कमल पटेल के भाई रामशंकर पटेल भी बैठे धरने पर

किसानों के समर्थन में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के भाई रामशंकर पटेल भी धरने में शामिल हुए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की प्रक्रिया में भारी लापरवाही हो रही है और स्लॉट बुकिंग न होने के कारण किसान परेशान हैं।

कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगने , ने कहा 

यह बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि जो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, जो अपने आप को कद्दावर नेता मानते हैं, वह अपने ही भाई की गेहूं खरीदी नहीं करवा सके। आज मजबूरन जिला पंचायत जनसुनवाई के दौरान किसानों के साथ पूर्व मंत्री के भाई को धरने पर बैठना पड़ा, एक तरफ मुख्यमंत्री मोहन यादव कहते हैं कि किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा, लेकिन हकीकत यह है कि हरदा में स्लॉट बुकिंग तक नहीं हो पा रही। स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ाई जानी चाहिए ताकि किसान अपनी मेहनत की फसल बेच सकें।

10 हजार किसान अब भी प्रतीक्षा में

किसानों के अनुसार करीब 9–10 हजार किसानों के स्लॉट अब तक बुक नहीं हो पाए, जबकि पंजीयन पूरा हो चुका है। हजारों क्विंटल गेहूं घरों और गोदामों में रखा है, लेकिन वेयरहाउस फुल होने और स्लॉट न खुलने से खरीदी प्रक्रिया ठप है। किसानों ने चेताया कि जल्द ही बारिश शुरू हो जाएगी। ऐसे में खुले में रखा गेहूं खराब हो सकता है, जिससे भारी वित्तीय नुकसान होगा।

हाथों में कीटनाशक लेकर बैठे किसान…..

कीटनाशक की बोतलें लेकर पहुंचे किसान, आत्महत्या की चेतावनी

स्थिति गंभीर तब दिखी जब कुछ किसान हाथों में कीटनाशक की बोतलें लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि स्लॉट बुकिंग चालू नहीं की गई और खरीदी शुरू नहीं हुई तो वे आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। प्रशासन ने दिया आश्वासन मामले की जानकारी लगते ही संयुक्त कलेक्टर सतीश राय और तहसीलदार राजेंद्र पंवार जनसुनवाई स्थल पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button