निरीक्षण

शिक्षा समिति के सभापति अनिल कुमार वर्मा ने किया छीरपुरा स्कूल का दौरा, निरीक्षण में सामने आईं गंभीर खामियां

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। रेहटगांव – जनपद पंचायत टिमरनी की शिक्षा समिति के सभापति अनिल कुमार वर्मा द्वारा हाल ही में किए गए निरीक्षण में छीरपुरा क्षेत्र के स्कूलों में गंभीर खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि सफाई बच्चों से ही कराईजाती है,जो कि स्वास्थ्य और स्वच्छता मानकों के विपरीत है।

साथ ही, निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि छतों से पानी टपक रहा था, जिससे भवन की संरचना को गंभीर नुकसान हो सकता है और छात्रों तथा शिक्षकों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। अनिल कुमार वर्मा ने इन समस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की और तत्काल सुधार कार्यों के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “इस प्रकार की अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।”शिक्षा के स्तर में गिरावट पर भी ध्यान दिया गया। वर्मा ने कहा कि शिक्षा समिति इस मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रही है और जल्द ही शिक्षकों के प्रशिक्षण और विकास के कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्कूलों में आवश्यक शिक्षण सामग्री और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान उपस्थित स्थानीय समुदाय के लोगों ने भी अपनी चिंताओं को साझा किया और समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव दिए। वर्मा ने समुदाय की भागीदारी को सराहते हुए कहा, “समुदाय की सहभागिता से ही हम शिक्षा के स्तर को सुधार सकते हैं और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं।”

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button