अतिक्रमण

सिद्धि विनायक कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण पर नगर पालिका की कार्रवाई

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

नगर पालिका ने सिद्धि विनायक कॉलोनी में पार्क के लिए आरक्षित भूमि पर अवैध रूप से बने कॉलोनाइजर के ऑफिस को ध्वस्त कर दिया। रहवासियों की लगातार शिकायतों के बाद यह नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई

स्वतंत्र हरदा। रविवार को नगर पालिका अमले ने शहर की सिद्धि विनायक कॉलोनी में पार्क के लिए आरक्षित भूमि पर अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजर ने अवैध रूप से वहां अपना ऑफिस बना लिया था, जिसके खिलाफ कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने कलेक्टर से शिकायत की थी।

सीएमओ पाटीदार ने अवैध अतिक्रमण पर की कार्यवाही

रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी के नक्शे में पार्क के लिए आरक्षित भूमि पर लगभग डेढ़ से दो हजार स्क्वायर फीट में कॉलोनाइजर ने अवैध निर्माण कर लिया था। सीएमओ कमलेश पाटीदार ने बताया कि रहवासियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पार्क की भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा है और बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या भी हो रही थी। जेसीबी की मदद से नाली बनाकर पानी को तीन कॉलोनी में डाइवर्ट कर दिया जिससे कि कॉलोनी में पानी भरा रहा था उसे समस्या से निजात पाई गई और नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी से निर्माण को हटाया।

सीएमओ पाटीदार ने कहा कि कॉलोनाइजर अक्सर कॉलोनी काटते समय विभिन्न सुविधाओं का वायदा करते हैं, जिसमें पार्क, रोड, नालियां, पानी, बिजली आदि शामिल होते हैं। लेकिन प्लाट की रजिस्ट्री के बाद वे इन वायदों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे रहवासियों को भारी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की शिकायतें मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करते वक्त नगर पालिका संयुक्त टीम मौजूद थी।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button