महिल एवं बाल विकास विभाग को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए आयुक्त ने दी बधाई
आयुक्त सूफिया फारूकी वली ने दी बधाई, कलेक्टर आदित्य सिंह ने सराहा

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। महिला एवं बाल विकास विभाग, हरदा ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के मामले में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता पर विभाग की आयुक्त श्रीमती सूफिया फारूकी वली ने जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी और उनके अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। त्रिपाठी ने जानकारी दी कि जुलाई माह की विभागीय समीक्षा में हरदा जिले को 97.06 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड प्राप्त हुआ है, जो विभाग की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और शिकायतों के समय पर निपटारे को दर्शाता है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने भी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए श्री त्रिपाठी और उनके अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है और इसे जिले के लिए गर्व का विषय बताया है। यह उपलब्धि महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों की समर्पित सेवा और नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेने के परिणामस्वरूप हासिल हुई है।



