भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्यपाल नाम सौंपा ज्ञापन

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हरदा, खिरकिया और टिमरनी में भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हरदा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा नारायण टाकिज चौक पर विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।ज्ञापन में भाजपा सरकार पर घोटाले, भ्रष्टाचार
जनविरोधी नीतियों, बिगड़ती कानून व्यवस्था, और किसान विरोधी कार्यों का आरोप लगाते हुए कहा गया कि सरकार किसानों को उचित मुआवजा और बढ़ी हुई दरों पर फसलों की खरीद सुनिश्चित नहीं कर रही है। साथ ही, बिजली के बढ़े हुए बिल, महिलाओं पर अत्याचार, और दलित-आदिवासियों पर अत्याचार रोकने की मांग की गई।जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में महिलाओं और किसानों पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियां भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं और प्रदेश का विकास रुक गया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास ने कहा की सरकार पर गरीबों और वंचितों के हितों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। कांग्रेस ने मांग की है कि राज्यपाल, भाजपा सरकार को इन मुद्दों पर तुरंत कार्यवाही करे । इस दौरान दिनेश यादव, राहुल पटेल, अमर रोचलानी, राजेश पटेल, सुरेन्द्र सराफ़, राकेश सुरमा, संजय अग्रवाल, मुन्ना पटेल, धर्मेन्द्र चौहान, रमेश सोनकर, अजय सिंह राजपूत, योगेश चौहान, दीपक वशिष्ठ, अक्षय उपरित, संदीप गौर, जावेद पटेल, महेश राठौर, सुनील गीते, नितिन पाल, इकबाल खान, शाहरुख खान, श्यामलाल गंगवाल, पूनम यादव सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहें।



