घटना

सिराली के 15 वर्षीय किशोर ने सल्फास की गोली खाकर की आत्महत्या

इलाज के दौरान जिला अस्पताल में तोड़ा दम, सुबह पीएम के बाद होगी पुष्टि

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। सिराली निवासी 15 वर्षीय किशोर अमित वीले पिता सुनील वीले, ने संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास की गोली खा ली। परिजन उसे गंभीर हालत में सिराली से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर मोहम्मद इरफान ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक को अत्यंत गंभीर हालत में लाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने डॉक्टर को बताया कि उसने सल्फास की गोली खाई थी, लेकिन वास्तविक स्थिति का पता सुबह पोस्टमार्टम (पीएम) रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।मृतक के भाई ने बताया कि अमित सिराली में कक्षा 10वीं का छात्र था। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मरचुरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button