नगर पालिका की कार्रवाई पर उठा सवाल: डॉ. विशाल बघेल के बैनर तो उतारे, पर शहर में महीनों से लटके अवैध पोस्टरों पर क्यों मेहरबानी?
Farukh kha mo.8435133145

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश के नव नियुक्त संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल के हरदा आगमन पर लगाए गए स्वागत बैनरों को नगर पालिका हरदा द्वारा हटाए जाने के बाद शहर में चयनित कार्रवाई के आरोपों ने नई बहस छेड़ दी है। जहां नगर पालिका ने इसे अवैध रूप से विद्युत पोल पर लगाए गए पोस्टर बताकर हटाया, वहीं शहरभर में महीनों से टंगे राजनीतिक और व्यावसायिक पोस्टरों पर अब तक कोई कार्यवाही न होना नागरिकों और समर्थकों के बीच कई सवाल खड़े कर रहा है।
हरदा। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश के संयोजक बने डॉ. विशाल सिंह बघेल के हरदा प्रथम नगर आगमन पर लगाए गए स्वागत बैनर–पोस्टर नगर पालिका हरदा के अतिक्रमण अमले ने सोमवार को ट्रॉली में भरकर हटा दिए। नपा कर्मियों का कहना है कि विद्युत पोल पर लगाए गए अवैध बैनर हटाए गए हैं। लेकिन इसके बाद शहर में सवालों का तूफ़ान खड़ा हो गया है। क्या नगर पालिका की कार्रवाई चयनित और निर्देशित थी? एक दिन पहले ही लगाए गए बैनरों को नगर पालिका ने हटाया, जबकि शहरभर में महीनों से लगे नेताओं के जन्मदिन पोस्टर, इंदौर रोड–छिपानेर रोड के स्वागत गेटों पर टंगे राजनीतिक बैनर और बाजार क्षेत्र में व्यावसायिक प्रमोशन के पोस्टर आज भी जस के तस लहरा रहे हैं। इससे भी बड़ा सवालजब हरदा जीप मॉल में विशाल मेगा मार्ट की ओपनिंग पर बिजली के खंभों और सार्वजनिक स्थलों पर लगे होर्डिंग की शिकायत स्वयं मुख्य नगर पालिका अधिकारी से की गई थी, तब न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही एक भी पोस्टर उतारा गया।
अब चर्चा का विषय क्या है
नगर पालिका किसके कहने पर कार्रवाई करती है? नियम सबके लिए हैं या सिर्फ चुनिंदा लोगों के लिए? महीनों टांगे खाबो पर बैनर नगर पालिका को दिखाई नहीं दिए, एक दिन पूर्व भाजपा नेता डॉ विशाल बघेल के बैनर को हटाया गया। जबकि कुछ बिजनेसमैन व्यापारियों के बैनर तो कक्षा में किले ठोक कर टांगे गए, इस पर घर पर लेकर कार्रवाई शून्य,
इनका कहना है:
मेरे बैनर हटा दिए, कोई आपत्ति नहीं। लेकिन शहर में लंबे समय से लटके अन्य अवैध पोस्टरों पर भी समान कार्रवाई होनी चाहिए। जिन्होंने मेरा स्वागत किया, वे भी मेरे लोग हैं, और जिन्होंने नहीं किया, वे भी मेरे ही लोग हैं, वे भी आगे स्वागत करेंगे। साथ ही उन्होंने अपेक्षा जताई कि नगर पालिका परिषद भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई समान रूप से जारी रखेगी।
डॉ विशाल बघेल चिकित्सा प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश संयोजक हरदा



