अवैध

सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई, गुप्तेश्वर मंदिर के पीछे से पकड़ा गया आरोपी, 11.01 ग्राम एमडी पाउडर के साथ आरोपी गिरफ्तार, 2.20 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा 

हरदा। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) पाउडर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2 लाख 20 हजार रुपये कीमत का 11.01 ग्राम एमडी पाउडर जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक शंशाक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आर.एस. तिवारी द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गुप्तेश्वर मंदिर के पीछे रोड पर एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी आर.एस. तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति बिजली के खंभे के नीचे संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम राजू पिता गंगाविशन राजपूत (44 वर्ष) निवासी ग्राम काकरिया, थाना सिविल लाइन, हरदा बताया। तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी बरामद हुई, जिसमें भूरे रंग का पदार्थ भरा हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पन्नी में एमडी पाउडर है, जिसका वह नशा करता है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए मौके पर ही मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जब्त किए गए एमडी पाउडर का वजन 11.01 ग्राम तथा अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन हरदा में अपराध क्रमांक 218/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामसुमेर तिवारी, उपनिरीक्षक सुनील बिसोने, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सेंगर, उमेश राजपूत, महेश शर्मा, मोहन मीणा तथा आरक्षक वीरेन्द्र राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button