सम्मान

हरदा के अनुज जैन ने अमेरिका में रचा कीर्तिमान, बने “स्टूडेंट ऑफ द ईयर”

कैलिफोर्निया कॉलेज में रिंग सेरेमनी अवार्ड फॉर एक्सिलेंस में कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। शहरवासियों के लिए गर्व का क्षण तब आया जब हरदा के सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्व. सेठजी केवल चंद बाफना के दौहित्र अनुज जैन ने कैलिफोर्निया के प्रतिष्ठित कॉलेज में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” का प्रतिष्ठित अवार्ड अपने नाम किया। उन्हें यह सम्मान कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए रिंग सेरेमनी अवार्ड फॉर एक्सिलेंस के अंतर्गत प्रदान किया गया। अनुज जैन की इस उल्लेखनीय सफलता पर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार बाफना सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अनुज की यह उपलब्धि न केवल बाफना परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि इससे संपूर्ण हरदा शहर का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button