पुलिस हेड कांस्टेबल के पुत्र ने बढ़ाया हरदा पुलिस का गौरव JEE Advanced 2025 में नर्मदा प्रसाद रंगीला ने पाई उल्लेखनीय सफलता, SP ने किया सम्मानित

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। जिले की पुलिस लाइन से एक गौरवशाली समाचार सामने आया है, जहां जिला पुलिस बल हरदा में पदस्थ हेड कांस्टेबल रेवाराम रंगीले के पुत्र नर्मदा प्रसाद रंगीले ने JEE Advanced 2025 जैसी देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले एवं पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है। नर्मदा प्रसाद ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर देशभर के लाखों प्रतिभागियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने JEE Advanced में IIT 2025 RANK = SC 2632 प्राप्त की, जबकि JEE Mains में SC श्रेणी में IAT 2024 RANK = SC 316 तथा JEE MAINS PERCENTILE= 90.01 प्रतिशत अंक हासिल किए। उनकी इस सफलता पर हरदा जिला पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हरदा में सम्मानित किया गया। एसपी चौकसे ने नर्मदा प्रसाद को शाल और श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दीं और इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए रंगीले परिवार को बधाई दी। एसपी चौकसे ने कहा कि “पुलिस विभाग के कर्मचारियों के परिवारों से आने वाले बच्चे जब शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की बड़ी उपलब्धि हासिल करते हैं, तो यह पूरे बल के लिए गर्व की बात होती है। नर्मदा की सफलता निश्चित ही अन्य पुलिसकर्मियों के बच्चों को भी प्रेरित करेगी कि वे भी कठिन परिश्रम और समर्पण से हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
■ शैक्षणिक यात्रा की झलक:
10वीं कक्षा: होली फेथ स्कूल, हरदा — प्राप्तांक: 87%
12वीं कक्षा: तक्षशीला एकेडमी, हरदा — प्राप्तांक: 77%
JEE की तैयारी: स्वयं-अध्ययन व ऑनलाइन संसाधनों की सहायता से
नर्मदा प्रसाद ने बताया कि उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान में प्रवेश नहीं लिया, बल्कि ऑनलाइन संसाधनों जैसे यूट्यूब चैनल, टेस्ट सीरीज और ई-लर्निंग प्लेटफार्मों की मदद से अपनी तैयारी की। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और आत्म-विश्वास के साथ की गई पढ़ाई ही सफलता की कुंजी रही।



