कार्यवाही

अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका टीम और व्यापारियों में हुई तीखी नोकझोंक, महिला बोली  सिर्फ मुसलमानों को बनाया जा रहा निशाना

घंटाघर पर जाम की समस्या दूर करने नपा की बड़ी कार्रवाई: पुरानी सब्जी मंडी से हटाईं 80 दुकानें

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा | शहर के घंटाघर क्षेत्र में जाम की बढ़ती समस्या को देखते हुए शुक्रवार को नगर पालिका ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरानी सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान करीब 80 दुकानों को हटाया गया। नगर पालिका की इस कार्रवाई के दौरान कर्मचारी और व्यापारियों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार ने बताया कि नगर पालिका परिषद में प्रस्ताव पारित हुआ था कि घंटाघर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए पुराने सब्जी मंडी परिसर को जतरापढ़ाओ में शिफ्ट किया जाए। इसके तहत शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए पुराने सब्जी मंडी परिसर और सराफा बाजार में बनाए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

हालांकि, इस कार्रवाई का कुछ व्यापारियों ने विरोध किया। इस दौरान एक महिला व्यापारी ने आरोप लगाया कि नगर पालिका सिर्फ मुसलमानों को टारगेट कर रही है। जहां भी मुसलमान व्यापार कर रहे हैं, वहां पर ही नपा की कार्रवाई हो रही है। घंटाघर मार्केट में हुई इस कार्रवाई के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष, राजस्व विभाग के कर्मचारी, सीएमओ कमलेश पाटीदार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण आमजन को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित करने के लिए पुराने सब्जी मंडी परिसर को खाली कराया जा रहा है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button