क्राइम

हरदा में पेट्रोल पंप लूट की साजिश नाकाम, हथियारों से लैस 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा | पुलिस ने छीपानेर रोड स्थित पेट्रोल पंप को लूटने की तैयारी कर रहे डकैत गिरोह का खुलासा किया है। इंडस्ट्री एरिया स्थित एक खंडहर में छिपकर वारदात की योजना बना रहे 6 बदमाशों में से 3 को पुलिस ने हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया, जबकि 3 आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों से तीन देसी कट्टे, कारतूस, मिर्ची पाउडर, मास्क, रस्सी, पेंचकस, हथौड़ी, तीन मोबाइल और एक्सयूवी 500 गाड़ी (MP 41 PK 4287) जब्त की गई। गाड़ी का इंजन और चेचिस नंबर घिसा पाया गया।

 

पूछताछ में आरोपियों ने ट्रकों की कटिंग और लूट की वारदातें स्वीकार की हैं। गिरफ्तार आरोपी भवानी चौहान, अभिलाष सिसोदिया और गौरव सिसोदिया सभी देवास जिले के ग्राम औड़ के निवासी हैं। फरार आरोपियों में गोलू कंजर, नितेश कंजर और नरेंद्र गुडेन शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, एएसपी आर.डी. प्रजापति व एसडीओपी अर्चना शर्मा के निर्देशन में हरदा, हंडिया, टिमरनी और रेहटगांव थानों की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई कर यह सफलता प्राप्त की।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button