हादसा

धनगांव के युवक की सांप के काटने से मौत

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। ग्राम धनगांव निवासी 18 वर्षीय युवक शंकर ठाकुर पिता सत्यनारायण ठाकुर की शनिवार देर रात सांप के काटने से मौत हो गई। घटना रात करीब 2:30 बजे की है, जब शंकर खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला था। इसी दौरान उसका पैर अनजाने में सांप पर पड़ गया, जिससे सांप ने उसे डंस लिया। परिजनों ने युवक को तुरंत जिला अस्पताल लाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल शव को जिला अस्पताल मे मरचुरि कक्षा में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।परिजनों के अनुसार, शंकर पूरी तरह स्वस्थ था और परिवार के साथ भोजन करने के बाद बाहर टहलने निकला था। तभी यह दुखद हादसा हो गया। ग्रामीण क्षेत्र में बरसात के मौसम की शुरुआत के साथ ही जहरीले जीव-जंतुओं की सक्रियता बढ़ गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button