हार्वेस्टर चालक की करंट लगने से मौत, बिजली के तारों से टकराने से हुआ हादसा

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा | खेतों में फसल कटाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें हार्वेस्टर चालक साहब सिंह (40 वर्ष) निवासी खरसपुर, पंजाब की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब साहब सिंह अपने हार्वेस्टर को घुमा रहे थे और ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से हार्वेस्टर टकरा गया। साहब सिंह के साथी रणजीत सिंह, पिता पूरन सिंह, निवासी पंजाब ने बताया कि वे पंजाब से आकर यहां फसल कटाई का कार्य करते हैं। घटना के दौरान जैसे ही हार्वेस्टर बिजली के तारों से संपर्क में आया, पूरा वाहन करंट से प्रवाहित हो गया, जिससे साहब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजनों और साथियों ने साहब सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



