कार्यवाही
पीएम आवास योजना की राशि हड़पने वालों के नल कनेक्शन काटे, दीवारों पर लिखा बकाया
प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि लेने के बाद नहीं किया निर्माण कार्य, जलकर भी नहीं चुकाया

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत राशि प्राप्त कर घर निर्माण नहीं करने वाले हितग्राहियों पर नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को नगरपालिका की टीम ने नारमदेव धर्मशाला के पास कार्रवाई करते हुए एक हितग्राही का नल कनेक्शन काट दिया तथा उसके मकान की दीवार पर सार्वजनिक रूप से बकाया राशि अंकित करवाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित हितग्राही ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख रुपये की राशि प्राप्त की थी, लेकिन निर्धारित समयावधि में कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया। इसके साथ ही उसने जलकर की बकाया राशि का भुगतान भी नहीं किया था।



