हादसा

ग्राम आदमपुर में हादसा : करंट लगने से ऊंट की मौत, 11 वर्षीय बालक घायल

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। जिले के ग्राम आदमपुर में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। राजस्थान के जालौद निवासी नरिगारल का 11 वर्षीय पुत्र रामाराम करंट की चपेट में आ गया, जबकि ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नरिगारल अपने ऊंट के साथ गाँव लौटा रहा था। उसी दौरान उसका पुत्र रामाराम ऊंट को देखकर दौड़ता हुआ उसके पास पहुंचा और उसे नीचे बैठाने की जिद करने लगा। जैसे ही ऊंट नीचे बैठा और रामाराम उस पर सवार हुआ, आगे कुछ दूरी पर अचानक ऊंट बिजली के तार से टकरा गया। करंट लगते ही ऊंट की मौके पर मौत हो गई, जबकि उस पर बैठे रामाराम को भी करंट लग गया।गंभीर अवस्था में घायल हुए बालक को जिला अस्पताल हरदा लाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button