अभियान

18 से 25 मार्च तक जिले में भ्रमण करेगा जागरूकता रथ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं एवं नशा मुक्ति अभियान को मिलेगा बढ़ावा

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं एवं नशा मुक्ति अभियान के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए जागरूकता रथ संचालित किया जा रहा है। उपसंचालक सामाजिक न्याय कमलेश सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर समाज में चेतना लाना है। सोमवार को जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मोनिका यादव सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रथ जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button