Uncategorized
बोरपानी में “मैं भी बाघ” और “हम हैं बदलाव” थीम पर पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम
शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा: मो.8435133145

यशवंत चौहान संवाददाता रेहटगांव स्वतंत्र हरदा
बोरपानी। मध्य प्रदेश इको टूरिज्म बोर्ड द्वारा 24 दिसंबर को बोरपानी वन क्षेत्र में “अनुभूति कार्यक्रम” आयोजित किया गया। मुख्य वनसंरक्षक नर्मदापुरम् श्री अशोक कुमार के निर्देशन और वनमंडल अधिकारी हरदा श्री अनिल चोपड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 123 छात्रों और 5 शिक्षकों ने भाग लिया।कार्यक्रम में छात्रों को वन, वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जानकारी दी गई। “मैं भी बाघ” और “हम हैं बदलाव” थीम पर प्रेरक गतिविधियों के माध्यम से पारिस्थितिक तंत्र, जीव-जंतुओं के संबंध, और लाइफ मिशन की जानकारी दी गई। खेल-खेल में संरक्षण शिक्षण, वृक्ष एवं वन्यजीव पहचान, और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
अंत में प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।



