कुंभ मेले में आने का दिया निमंत्रण, जायसवाल निवास पर पहुंचे कंप्यूटर बाबा
युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल जायसवाल ने कंप्यूटर बाबा का लिया आशीर्वाद

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
टिमरनी- देश की धार्मिक नगरी प्रयागराज महाकुंभ 2024-25 मेले में देश भर के अजब गजब साधु संत जुट रहे हैं और लाखों की संख्या में श्रद्धालु भी वहां पहुंच रहे हैं। देश के साधु संतों में बड़ा ही उत्साह नजर आ रहा है इसी को आज नगर टिमरनी में देखा गया जहां इंदौर वाले स्वामी नामदेव दास त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा वार्ड नंबर 10 में निवासरत नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अरुण जायसवाल के निवास पर पधारकर प्रयागराज महाकुंभ मेले में आने का आमंत्रण दिया। जहां शाल श्रीफल से स्नेह पूर्वक बाबा का स्वागत किया गया। बाबा इंदौर से होते हुए टिमरनी पहुंचे और बड़े ही उत्साह के साथ वह महाकुंभ मेले का आमंत्रण देने हेतु आगे बढ़ रहे हैं। बाबा पूर्व में महामंडलेश्वर के पद पर भी विराजमान रहे उन्हें शिवराज सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री का पद भी मिला था। कंप्यूटर बाबा स्वामी नामदेव त्यागी उन धार्मिक नेताओं में से एक हैं जिन्हें राज मंत्री का दर्जा दिया गया था, आपने गौ हत्या को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की और गौ माता को राजमाता का दर्जा देने का आवाहन किया। बाबा लैपटॉप, हेलीकॉप्टर, फेसबुक के शौकीन हैं। राजनीति और सोशल मीडिया पर भी बने रहते हैं। वार्ड नंबर 10 के लोगों ने बाबा का स्वागत किया। इस दौरान युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल ओम सोलंकी विष्णु नामदेव गिरीश घुरे जितेंद्र सोनकिया नप पार्षद हीरा घुरे अन्नु नायर बंटी रहड़वा राजेश योगी नाथ बाबा एवं वार्ड क्रमांक 10 के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



