आदेश

हरदा जिले में अत्यधिक बारिश के कारण कल 5 अगस्त को विद्यार्थियों हेतु विद्यालयों में अवकाश

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा: हरदा जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के कारण कलेक्टर महोदय के आदेश पर 5 अगस्त 2024 को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में केवल विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन स्तर से पूर्व निर्धारित परीक्षाएँ यथावत समय सारणी अनुसार संचालित की जाएंगी। विद्यालय प्रबंधन को इस आदेश की जानकारी दे दी गई है, और सभी स्कूलों को विद्यार्थियों को अवकाश देने के निर्देश दिए गए हैं।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button